फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: संदिग्ध हालात में तालाब में डूबा युवक

Mon, 14 Aug 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। इटियाथोक थाना क्षेत्र के भवनियापुर उपाध्याय गांव में ससुराल आए एक युवक की रविवार देर रात तालाब में डूबने से मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खरगूपुर थाना क्षेत्र के मधवानगर निवासी बाबू (31) रविवार को इटियाथोक के भवनियापुर उपाध्याय गांव के रहने वाले रिश्तेदार सोहनलाल के यहां ससुराल आया था। यहां देर रात पास के तालाब के किनारे लघुशंका करने जाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिरकर डूब गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें