फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पिकअप व कार की टक्कर में युवक की मौत, छह घायल

Thu, 19 Feb 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में पिकअप व कार में हुई ​भिड़ंत।
विज्ञापन
मनकापुर। मनकापुर-दर्जीकुआं मार्ग पर जोगापुर गांव के पास बुधवार देर रात शादी समारोह से लौट रहे कार सवार लोग पिकअप से टकरा गए। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया। यहां से मेडिकल काॅलेज ले जाते समय तरबगंज के रेतादल सिंह निवासी सेल्समैन अंकित कसौंधन (21) की रास्ते में मौत हो गई। छह अन्य घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


रेतादल सिंह गांव निवासी भोलानाथ कसौंधन परिवार के साथ बुधवार को रिश्तेदारी में अपनी कार से बलरामपुर के उतरौला में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। साथ में गांव के ही सेल्समैन अंकित कसौंधन भी थे। देर रात करीब डेढ़ बजे वे सभी लौट रहे थे। तभी जोगापुर गांव के पास दर्जीकुआं की ओर से आ रही पिकअप व कार आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी क्षतिग्रस्त हो गई।
कार में सवार भोलानाथ कसौंधन (26), उनकी पत्नी नैना देवी (23), सास किरन देवी (40), किरन का बेटा अमन (18), अंकित व अंकित का बेटा कार्तिक (3) तथा पिकअप पर सवार मजदूर धनीराम (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में अंकित ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। कोतवाल अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है, छह लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन



चार बहनों में इकलौता भाई था अंकित
तरबगंज। रेतादल सिंह निवासी अंकित कसौंधन (21) चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। इंटर तक पढ़ाई करने के बाद वह व्यवसाय से जुड़कर नमकीन उत्पाद को दुकानों पर बेचने लगा था। पिता राम प्रकाश उर्फ भुसैली जलौनी लकड़ी बेचते हैं। बहन काजल (18) की शादी परिजनों ने पहले कर दी थी। अंकित की शादी दिसंबर में होनी थी। इसके लिए 15 दिन पहले वरीक्षा हो चुकी थी। बहन आंचल (16), आंशु (14) व खुशी (8) का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक पास के ही निवासी भोलानाथ कसौंधन अपने रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे और साथ में अंकित को भी ले गए थे। देर रात घर वापस आते समय सड़क हादसे में अंकित के मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। (संवाद)-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें