मनकापुर। समसापुर निवासी जगन्नाथ तिवारी (40) घर के पास छप्पर में सब्जी व परचून की दुकान चलाते थे। दिवाली की रात किसी सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। नाबालिग बेटे अंकित ने बुधवार को घुनाही घाट पर पिता को मुखाग्नि दी। प्रभारी तहसीलदार चंदन जायसवाल ने बताया कि परिजनों को चार लाख रुपये अहेतुक सहायता प्रदान की जाएगी। (संवाद)