फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Wed, 15 Jan 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। बहराइच मार्ग पर सहजनवां के पास मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11:20 बजे गोंडा-बहराइच मार्ग पर सहजनवां के पास हादसे की सूचना मिली थी। आर्यनगर चौकी प्रभारी अवनीश शुक्ल ने घायल युवक को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि खरगूपुर के साथ ही बहराइच जिले के सीमावर्ती थानों से संपर्क किया जा रहा है। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास है। नीले रंग का धारीदार पैंट व मेहंदी रंग का प्लेन शर्ट, हरे रंग का हाफ स्वेटर पहन रखा था। गले में आसमानी रंग का गमछा मिला है। उसके सिर व कई अंगों पर चोटें आईं हैं। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के पास शीशे टूटे मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें