गोंडा। परसपुर के ग्राम नंदौर तालेपुरवा निवासी रघुनाथ ने बताया कि उसका पुत्र सावन लाल (27) शुक्रवार को घर में कपड़े धो रहा था। तभी पानी में करंट उतरने से मौके पर ही सावन की मौत हो गई। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।