फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वकीलों ने हड़ताल कर निकाला जुलूस

Fri, 29 Sep 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मनकापुर व तरबगंज तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में संयुक्त बार एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को वकीलों ने हड़ताल कर न्यायिक कार्य नहीं किया। इस दौरान वकीलों ने कचहरी परिसर में जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वकीलों की हड़ताल से कचहरी आए वादकारी बैरंग लौटने को विवश हो गए।
विज्ञापन


कचहरी में जुलूस निकालकर प्रदर्शन के बाद वकीलों ने सभा कर कहा कि ग्राम न्यायालय के प्रकरण को लेकर चल रहे आंदोलन को गति प्रदान की जाएगी। आगामी शुक्रवार को भी हड़ताल की जाएगी। इस दौरान कोई अधिवक्ता बैंक, नोटरी, बीमा, बैनामा रजिस्ट्री, आयकर व जीएसटी से संबंधित कार्य नहीं करेगा। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी, बृजेश कुमार मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, संतोषी लाल तिवारी, मनोज मिश्र, विनय मिश्र, अनिल सिंह, इंद्रमणि शुक्ल, भगौती प्रसाद पांडेय, चंद्रमणि तिवारी, सुनील पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें