गोंडा। वजीरगंज थाना क्षेत्र के बनघुसरा बनकसिया गांव निवासी अमरेश सिंह (31) बृहस्पतिवार को अपने घर में पंखा ठीक कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अयोध्या में अंतिम संस्कार कर दिया।