फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से बचाव को रहें सतर्क : अनिल

Fri, 23 Jun 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सजग करने के साथ ही नहरों के संचालन पर अपर मुख्य सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन अनिल कुमार गर्ग ने जिले के अधिकारियों को आगाह किया। सिंचाई डाक बंगले में शुक्रवार को बैठक कर उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अब तक की तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन अनिल कुमार गर्ग शुक्रवार को अचानक गोंडा पहुंचे। उन्होंने नहरों के माध्यम से किसानों को सिंचाई की सुविधा देने पर जोर दिया। अधिकारियों ने परसा गोड़री में नहर का निर्माण पूरा होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नहरों में गैप्स खत्म रखें और नहरों में सिल्ट न रहे। जिससे किसानों के खेतों तक आसानी से पानी पहुंच सके। इसके अलावा बाढ़ से बचाव के लिए जिले के सभी तटबंधों को दुरुस्त करने और सुरक्षा के उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को प्राथमिकता में रखें।
मुख्य अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही करने वाले अधिशाषी अभियंता की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में अधीक्षण अभियंता त्रयंबक त्रिपाठी, नीलेश जैन, अधिशाषी अभियंता दिनेश कुमार, राधा मोहन, सतीश कुमार, दिनेश मोहन, राधेश्याम, विश्वनाथ शुक्ल, सहायक अभियंता अमरेश सिंह, रवि नरायन, ओम प्रकाश, अवर अभियंता पुनीत कुमार, अमित पांडेय, फणींद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें