फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
20-गोंडा के उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के टेपरहनपुरवा निवासी राजू की डूूब जाने के बाद उसे तलाशते लो? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज (गोंडा)। गंगरौली गांव के मजरे टेपरहन पुरवा का रहने वाला एक युवक बुधवार की सुबह सुखमनी नदी के त्रिमुहानी तट पर बाइक की धुलाई करने गया था। बाइक को धोने के बाद वह नदी में नहाने लगा। इसी बीच उसका पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में चला गया। युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने युवक की तलाश शुरू की तो पांच घंटे बाद उसका शव नदी से निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

तहसील तरबगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगरौली के मजरे टेपरहन पुरवा निवासी राजू (21) पुत्र उदय प्रताप सिंह बुधवार की सुबह अपने साथियों के साथ सुखमनी नदी के त्रिमुहानी तट पर अपनी बाइक लेकर उसे धोने गया था। बाइक धुलने के बाद वह नदी में स्नान करने लगा। इसी बीच उसका पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। जिससे डूबने उसकी मौत हो गई। युवक को नदी में डूबने की सूचना पर आसपास के लोगों की वहां भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर नायब तहसीलदार तरबगंज धर्मेन्द्र कुुमार व थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 5 घंटे की मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज अटल बिहारी ठाकुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें