फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वाराणसी में गंगा में डूबकर युवक की मौत

Wed, 27 May 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। ग्राम भटपुरवा निवासी हरिओम सिंह (23) की वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान मंगलवार सुबह डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


चाचा रजपाल सिंह ने बताया कि हरिओम 21 मई को सतनामी यज्ञ अनुष्ठान में शामिल होने के लिए अपने साथियों के साथ वाराणसी गए थे। मंगलवार सुबह वह गंगा स्नान करने पहुंचे, तभी यह हादसा हो गया। साथियों के शोर मचाने पर घाट पर मौजूद गोताखोरों ने खोजबीन शुरू की।
हरिओम तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटे थे। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। वह गांव में एक निजी विद्यालय संचालित चलाते थे। र बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का सहयोग करते थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें