गोंडा। मसकनवां रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को रेलवे लाइन पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
युवक की पहचान अजीत भारती (19) निवासी महमूदपुर थाना छपिया के रूप में हुई है। जीआरपी चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।