फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने धान क्रय केंद्र इटियाथोक का औचक निरीक्षण किया। विधायक ने धान रोपाई मशीन व नवीन आगणन मशीन के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के उपरांत विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार के किसान अधिनियम का लाभ किसानों को मिलना शुरू हो गया है। सभी सरकारी क्रय केंद्रों पर 1868 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

उधर साधन सहकारी समिति लिमिटेड जानकीनगर को इस बार धान क्रय केंद्र नहीं बनाया गया है। इस वजह से इस समिति से जुड़े दो दर्जन से अधिक किसानों को अपना धान बेचने के लिए इटियाथोक क्रय केंद्र जाना पड़ रहा है। परसिया बहोरीपुर में धान खरीद केंद्र पर किसान नहीं दिखे। इस क्रय केंद्र को मुख्य रास्ते के बजाय सुनसान रास्ते पर बना दिया गया है। अधिकांश किसानों को इस खरीद केंद्र की जानकारी फिलहाल नहीं हो पाई है। अनूप तिवारी, राजीव तिवारी आदि किसानों ने जानकीनगर सहकारी समिति पर भी धान क्रय केंद्र शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें