फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शादी के तीन दिन बाद ही हादसे में युवक की मौत

Wed, 24 May 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में कमल सिंह। - फाइल फोटो
विज्ञापन
गोंडा। शादी के तीन दिन बाद ही युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिस घर में विवाह के मंगलगीत गाए जा रहे थे, वहां हादसे से कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के परसौना निवासी कमल सिंह (22) की 21 मई को शादी हुई थी। 22 मई को वह दुल्हन विदा कराकर घर आया। बुधवार को कमल अपनी बुआ को छोड़ने बाइक से दुबहा के आगे गोपालजोत गया था। कमल के चाचा हरगेंद्र सिंह ने बताया कि लौटते समय कटरा-दुबहा मार्ग पार सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से कमल की बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद कमल काफी देर तक सड़क पर पड़ा तड़पता रहा। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने कमल को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कमल हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे की सूचना से परिजन ही नहीं गांव के लोग भी गमगीन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें