फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 375 छात्रों ने छोड़ी मदरसा बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, कामिल व फाजिल की परीक्षाएं 12 परीक्षा केंद्रों पर हो रहीं हैं। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उपनिदेशक लखनऊ राहुल गुप्त ने किया। कहा कि परीक्षाओं की लाइव निगरानी नियमित हो। उन्होंने केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को देखा और परीक्षार्थियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट व सचल दल ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रथम पाली की परीक्षा में पंजीकृत 1252 छात्र व छात्राओं के सापेक्ष 941 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 311 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में पंजीकृत कुल 559 छात्र व छात्राओं के सापेक्ष 495 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 64 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में 1436 उपस्थित रहे, और 375 अनुपस्थित। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण रहीं। नीरज चौबे, मोहम्मद साजिद खॉन, खुर्शीद आलम आदि लगातार निगरानी कर रहे हैं। बताया कि उपनिदेशक ने मदरसा सदरुल उलूम बडगांव के साथ ही कई मदरसों का निरीक्षण कर व्यवस्था को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें