फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन

इटियाथोक (गोंडा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पारासराय गांव के एक युवक की बस्ती अयोध्या हाईवे पर शनिवार की शाम को सड़क हादसे में मौत हो गई। शव का अयोध्या में पीएम कराया गया है। ग्राम सांवकपुरवा पारासराय के मनबहाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा सनी सिंह (22) बस्ती के नगर बाजार में मेडिकल स्टोर चलाता था। शनिवार की सुबह वह बाइक से घर से निकला था। दोपहर बाद अयोध्या से करीब 8 किलोमीटर दूर बस्ती हाईवे पर सनी को किसी वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे घायल अवस्था में एंबुलेंस से जिला अस्पताल अयोध्या भिजवाया। पुलिस ने ही घर के नंबर पर फोन से घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें