तरबगंज थाना क्षेत्र के डिडिसिया कला गांव के मजरा मछरईया में पिता की डांट से खफा बेटी ने बीती रात घर के एक कमरे में छत के हुक से साड़ी के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तरबगंज थाना क्षेत्र के डिडिसिया कला गांव के मजरा मछरईया के रहने वाले दिनेश कुमार दुबे ने बताया कि उनकी बेटी श्रीदेवी (20) शुक्रवार को दोपहर गांव में टहलने गई थी। जब वह घर लौटी तो बेटी को समझाने के लिए उन्होंने उसे गांव में टहलने से रोकते हुए डांट दिया।
इससे खफा होकर बेटी ने शुक्रवार की देर रात घर के एक कमरे में साड़ी के सहारे फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी पाकर तमाम ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।