फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मॉडलों में एआई से आपदा प्रबंधन तक दिखेगी बाल वैज्ञानिकों की सोच

Sun, 25 Oct 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), हरित ऊर्जा और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर बाल वैज्ञानिकों के नवाचार देखने को मिलेंगे। 54वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 27 व 28 अक्तूबर को पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित होगी। इसमें कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थी सात विषयों पर मॉडल प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शुरू होगी। कक्षा छह से 10 तक के विद्यार्थी जूनियर और कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थी सीनियर संवर्ग में हिस्सा लेंगे। शिक्षकों के लिए भी अलग संवर्ग रहेगा।
प्रदर्शनी में एआई, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण, गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, स्वदेशी कृषि पद्धतियों, ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान और आपदा प्रबंधन पर मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन

मॉडलों का मूल्यांकन सृजनात्मकता, मौलिकता, वैज्ञानिक सोच, तकनीकी कौशल, सामाजिक उपयोगिता, कम लागत और प्रस्तुतीकरण के आधार पर 100 अंकों में होगा। प्रत्येक संवर्ग में उप विषयवार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। चयनित विद्यार्थियों को 19 से 21 नवंबर तक प्रस्तावित मंडल स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें