फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आरामशीन में कट गया युवक का हाथ

Sun, 13 Oct 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। आरामशीन से लकड़ी की चिरान करते समय युवक का हाथ कट गया। युवक को आनन-फानन सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सको ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे से सटे मिर्जापुर रामनाथ गांव स्थित उद्योग केंद्र में सुनील कुमार शुक्ल आरामशीन का संचालन करते हैं। जहां शनिवार को ग्राम सतिया निवासी विद्यासागर शुक्ल (42) लकड़ी की चिरान कर रहे थे। तभी अचानक लकड़ी फिसल गई। इससे उनका बायां हाथ मशीन के ब्लेड की चपेट में आकर पूरी तरह से कटकर धड़ से अलग हो गया। सीएचसी के डॉ. रवीश रिजवी ने प्राथमिक उपचार के बाद विद्यासागर को कॉलेज रेफर कर दिया। मगर परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें