फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो लोगों को दबोच लिया। एक युवक को खंभे से बांधकर जमकर पीटा। दूसरे की भी जमकर पिटाई की गई। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ चोरी के प्रयास का केस दर्ज किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दोनों युवकों को पीटने में शामिल ग्राम प्रधान समेत 30 लोगों के खिलाफ भी रविवार को केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर तीन बजे ग्राम पंचायत बकठोरवा बाजार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें दो दर्जन से अधिक लोग एक युवक को खंभे से बांधकर जमकर पीटते दिख रहे हैं। एक अन्य युवक की भी पिटाई होती दिख रही है। पुलिस के मुताबिक बकठोरवा बाबापुरवा निवासी माता प्रसाद के गांव से बाहर बने भूसा रखने वाले घर में दो युवक घुस गए थे।
गांव की महिलाएं उधर से गुजरीं तो उन्होंने दोनों युवकों को देखकर चोर-चोर कहते हुए शोर मचा दिया। इस पर ग्रामीणों ने मौके से भोला गुप्ता व अजीत मौर्य को पकड़ लिया। भोला को बिजली के खंभे में रस्सी से बांधकर पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने अजीत को भी जमकर पीटा। इसी बीच किसी ने पोल से बांधकर पीटने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी 112 की पुलिस टीम ने भोला व अजीत को हिरासत में ले लिया। इटियाथोक थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक रामप्रकाश यादव ने बताया कि पुरानी बाजार तुलसीपुर बलरामपुर निवासी भोला गुप्ता व ग्राम कटरा थाना सांगीपुर, प्रतापगढ़ निवासी अजीत मौर्य के खिलाफ चोरी के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
वहीं, दोनों युवकों की पिटाई के वायरल वीडियो के आधार पर एसपी आकाश तोमर के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। इस मामले में ग्राम प्रधान समेत 30 लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर पीटने, धमकाने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें