गोंडा में कचेहरी रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन की चपेट में आई बाइक जिसके उड़े परखचे।
- फोटो : GONDA
गोंडा। गोंडा कचेहरी स्टेशनों के बीच शनिवार को महादेवा क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन आ गई। ट्रेन आते देख सवार भाग गया और ट्रेन की टक्कर से बाइक के परखचे उड़ गये।
शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे गेट संख्या 162 पर ट्रेन गुजरने वाली थी और समपार फाटक बंद था। एक बाइक सवार युवक गेट बंद होने के बाद भी जबरन मोटर साइकिल को बंद गेट के नीचे से निकालने लगा। तभी ट्रेन को आते देख बाइक सवार बाइक को छोड़ कर भाग गया। बाइक को ट्रेन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक किसकी है। जीआरपी पुलिस पहचान करने में जुटी है।