फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में युवक की मौत

Mon, 16 May 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर रामदेव नगर के पास सोमवार की सुबह बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने चालक को ट्रक  समेत पकड़ लिया। 
विज्ञापन


इटियाथोक थाना क्षेत्र के बैजपुर गांव के मजरा मधईपुर का रहने वाला मुजम्मिल (50) सोमवार की सुबह अपने घर से बाजार जाने के लिए निकला था। वह अडंगा तिराहे पर साधन का इंतजार कर रहा था। तभी कुकरिहा गांव का रहने वाला कल्लू उसे मिल गया। व

ह कल्लू के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। जब वह दोनों रामदेव नगर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मुजम्मिल नीचे गिर गया और ट्रक ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन


हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कल्लू बाल-बाल बच गया। पुलिस ने चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया और थाने ले आई। थानाध्यक्ष इटियाथोक फणींद्र सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें