गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर रामदेव नगर के पास सोमवार की सुबह बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के बैजपुर गांव के मजरा मधईपुर का रहने वाला मुजम्मिल (50) सोमवार की सुबह अपने घर से बाजार जाने के लिए निकला था। वह अडंगा तिराहे पर साधन का इंतजार कर रहा था। तभी कुकरिहा गांव का रहने वाला कल्लू उसे मिल गया। व
ह कल्लू के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। जब वह दोनों रामदेव नगर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मुजम्मिल नीचे गिर गया और ट्रक ने उसे रौंद दिया।
हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कल्लू बाल-बाल बच गया। पुलिस ने चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया और थाने ले आई। थानाध्यक्ष इटियाथोक फणींद्र सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।