फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

Fri, 03 Jul 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 विशाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
झंझरी। खरगूपुर के संझवल गांव निवासी विशाल (22) की शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। मृतक के पिता भगवानदीन ने बताया कि उनके पुत्र विशाल गांव के ही अपने दोस्त विपिन ओझा के साथ बीते 15 जून को बाइक से पृथ्वीनाथ मंदिर गए थे।
विज्ञापन

लौटते समय जानकी नगर पुलिस चौकी के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से विशाल की बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में विशाल व विपिन घायल हो गए थे। दोनों को बहराइच मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया।
हालत में सुधार न होने पर 24 जून को विशाल को गोंडा लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें