गोंडा। मोतीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर तिवारीपुरवा गांव निवासी रामसूरत तिवारी के पुत्र अभयराज तिवारी (24) ने शुक्रवार देर रात अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि अभयराज के परिजन खुदकुशी का कारण नहीं बता सके। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।