फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सिलिंडर लेने जा रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पसका/परसपुर। करनैलगंज-बेलसर-नवाबगंज मार्ग पर आटा धर्मकांटे के पास बुधवार को अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से गैस सिलिंडर लेने जा रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


आटा के पंडित सिवान निवासी रोज अली ने बताया कि उनका साला समीर (20) बुधवार को चचेरे भाई साहिल उर्फ कुन्ने (15) के साथ बाइक से भारत गैस एजेंसी पूरे धिरजा जा रहा था। धर्मकांटे के पास सुबह लगभग 11 बजे सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन व स्थानीय लोग उन्हें सीएचसी परसपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद समीर को मृत घोषित कर दिया।

साहिल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि धर्मकांटा के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से हादसे का फुटेज निकालकर वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल पर एक हेलमेट भी मिला है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि समीर ने उसे पहन रखा था या नहीं। बहनोई रोज अली की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें