फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रास्ते में पड़ा तार हटाते समय युवक की करंट से मौत

Fri, 08 Sep 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज के बिजली के खंभे में लगे स्टे तार में उतरे करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मामला कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम गौरवा कला तिवारी पुरवा का है। यहां के निवासी अश्वनी कुमार तिवारी का 19 वर्षीय पुत्र अतुल तिवारी को शुक्रवार सुबह करंट लग गया। परिजनों ने आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अतुल के चाचा विजय तिवारी ने बताया कि गांव के बाहर सड़क किनारे पोल के स्टे तार को छुट्टा जानवर ने उखाड़ दिया था। ये तार रास्ते में पड़ा था। अतुल ने देखा तो तार किनारे करने लगा, मगर उसमें करंट की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अतुल अयोध्या के संस्कृत विद्यालय में शास्त्री की पढ़ाई कर रहा था। वह रक्षाबंधन पर घर आया था। घटना से अतुल की मां सरिता व पिता अश्वनी सहित परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। कटरा बाजार पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें