फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की जान गई

Mon, 18 May 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। गोंडा-बस्ती मार्ग पर इस्माइलपुर प्राथमिक विद्यालय में पास शनिवार देर शाम बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


डेलीपुरवा जफरापुर निवासी अब्दुल खालिक ने बताया कि उनका भाई नियाज अहमद (27) शनिवार को बाइक से लोलपुर जा रहे थे। रास्ते में इस्माइलपुर प्राथमिक विद्यालय के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से भिड़ंत में घायल हो गए। उन्हें अयोध्या के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि युवक हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। मृतक के भाई की तहरीर पर लोलपुर लमती निवासी आरोपी बाइक चालक राम गोपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें