फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटककर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। हरनाटायर गांव में बुधवार की देर शाम एक युवक ने पेड़ में रस्सी के सहारे लटककर जान दे दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के हरनाटायर गांव के मजरे चंदामऊ पुरवा निवासी राज कुमार पांडेय ने बताया कि उनका बेटा विनय कुमार पांडेय (18) बुधवार को घर से निकला था।
विज्ञापन

मगर वह देेर रात तक घर वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। घर से कुछ दूरी पर स्थित आम के बाग में एक पेड़ से उसका शव रस्सी के सहारे लटकता मिला। विनय की आत्महत्या से परिवार में कोहराम मच गया।
विनय के पिता राज कुमार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक मनीष जाट के मुताबिक राज कुमार ने बताया कि उनका बेटा मंदबुद्धि का था। परिवार में भी कोई बात नहीं हुई। किस कारण से उसने फांसी लगा ली। यह सवाल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें