फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 12 प्रकार के फोटोयुक्त पहचान पत्र से कर सकेंगे मतदान

Thu, 23 May 2024 10:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मतदाता पहचान पत्र के अलावा 12 प्रकार के फोटोयुक्त आईडी कार्ड से भी मतदान कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अरविंद सिंह ने बताया कि मतदाता सूचना पर्ची से सभी वोटर अपना बूथ जान सकेंगे लेकिन इसका प्रयोग दस्तावेज के रूप में नहीं किया जा सकता है। मतदाता सूची में नाम जांचने और बूथ जानने के लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट या वोटर हेल्पलाइन एप का उपयोग कर सकते हैं।डीएम ने बताया कि लोकसभा संसदीय सीट श्रावस्ती के लिए जनपद में 25 मई को मतदान कराया जाएगा। आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक/डाकघर से जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय से जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आरजीआई का स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों के कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की पहचान के लिए मान्य होंगे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें