फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: यक्ष एप से स्कूलों में चोरी का खुलासा, चोर गिरफ्तार

Wed, 25 Mar 2026 08:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। डिजिटल पुलिसिंग की मदद से थाना वजीरगंज पुलिस ने स्कूलों में हो रही सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 गैस सिलिंडर, मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन

20 मार्च को पूर्व माध्यमिक विद्यालय कादीपुर के शिक्षक संतोष कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि विद्यालय के किचन शेड का ताला तोड़कर चोर गैस सिलिंडर, बर्तन, मोटर और राशन चोरी कर ले गए। इसके साथ ही कुछ और विद्यालयों में भी चोरी की सूचना पुलिस को मिली थी। एएसपी राधेश्याम राय ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने आधुनिक तकनीक युक्त यक्ष एप का सहारा लिया। इस एप के जरिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक संदिग्ध युवक नजर आया। एप में उपलब्ध डाटा के आधार पर पुलिस ने श्यामू मौर्या निवासी भानपुरवा गंगरौली उमरी बेगमगंज को चिन्हित कर चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने स्कूलों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिए जाने की बात कबूल करते हुए बताया कि वह रात के समय सुनसान पड़े विद्यालयों को निशाना बनाता था। ताला तोड़कर गैस सिलिंडर, टिल्लू पंप, कुकर, बर्तन और खाद्यान्न चोरी कर ले जाता था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक मोटरसाइकिल, 15 गैस सिलिंडर, एक कुकर और दो टिल्लू पंप बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें