फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन से छिना बलरामपुर का चार्ज

Sat, 03 Oct 2015 10:39 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ जहां एटीएंडसी लॉसेस को छह फीसदी पर लाने वाले बलरामपुर जनपद की पावर कॉर्पोरेशन में वाहवाही हो रही है तो वहीं दूसरी ओर बलरामपुर और तुलसीपुर इलाके में होने वाली इमरजेंसी रोस्टिंग को लेकर यहां के एक्सईएन एसके ओझा को ऊर्जा राज्यमंत्री याशर शाह के आदेश पर हटा दिया गया है। अभी तक उनके स्थान पर किसी दूसरे एक्सईएन की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि कुछ दिनों से बलरामपुर और तुलसीपुर इलाके में बिजली की इमरजेंसी रोस्टिंग हो रही थी। साथ ही कुछ जगहों पर खराब पड़े ट्रांसफार्मर भी नहीं बदले जा रहे थे।

इसे लेकर लगातार एक्सईएन एसके ओझा पर लोगों को बिजली मुहैया कराने का दबाव बनता गया और विरोध स्वरूप लोगों को उनका घेराव तक करना पड़ा। बताते हैं कि इसकी शिकायत ऊर्जा मंत्री याशर शाह के पास पहुंचते ही उन्होंने एक्सईएन एसके ओझा को यहां से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।
विज्ञापन

 
दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि इमरजेंसी रोस्टिंग किस जिले और तहसील में कितनी देर की जाएगी, यह तय करना स्थानीय एक्सईएन के बजाए सिस्टम कंट्रोल का काम होता है, जो विभागीय हित में जब जी चाहे किसी भी जिले में बिजली की इमरजेंसी रोस्टिंग बगैर बताए पहले से कर सकता है।

ताकि ग्रिड फेल होने के खतरे से बचा जा सके। वहीं फुंके हुए जो ट्रांसफार्मर बलरामपुर में बदले जाते हैं, उसके लिए बलरामपुर में ट्रांसफार्मर मरम्मत की कोई वर्कशॉप नहीं है। ऐसे में यहां बदले जाने वाले ट्रांसफार्मर स्थानीय एक्सईएन को गोंडा व बहराइच के वर्कशॉप से मंगाने पड़ते हैं।

एक्सईएन एसके ओझा की मानें तो उनसे जो बन सकता था, वह उन्होंने बलरामपुर के लिए किया। अब उनका तबादला बलरामपुर से कर दिया गया है। यह तबादला क्यों और किस लिए किया गया, इस बारे में वह कुछ नहीं बताना चाहते।

बलरामपुर के एक्सईएन एसके ओझा को कुछ शिकायतों के आधार पर यहां से हटाया गया है। इससे ज्यादा वह कुछ नहीं जानते। रही बात एटीएंडसी लॉसेस कम करने की तो यह बात बिल्कुल सही है कि बलरामपुर के अभियंताओं ने जिले ने एटीएंडसी लॉसेस कम करने में बड़ी मेहनत की है।  -हर्ष मुंशी, मुख्य अभियंता देवीपाटन मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें