फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम

Sun, 14 Feb 2016 11:56 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहरा बाजार क्षेत्र के सराय खास में रविवार को शुरु हुए दो दिवसीय दंगल में बाबर व बाबा पहलवान बनारस, बजरंगी व काशी पहलवान अयोध्या, मोहम्मद गनी पहलवान कलियर शरीफ, तथा उपेन्द्र पहलवान इटावा ने अपने-अपने प्रतिद्वंदियों को पटखनी देकर मुकाबला जीत लिया। दंगल के फाइनल मुकाबले सोमवार को होंगे।
विज्ञापन


दंगल का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक आरिफ अनवर हाशमी ने किया। मुकाबलों में बाबर पहलवान बनारस ने राजू पहलवान इलाहाबाद को पटखनी दी।

बाबा बजरंगी ने शिव सिंह को, मोहम्मद गनी ने अजय को, उपेन्द्र ने जोगिन्दर को, बाबर ने भीम को तथा काशी पहलवान ने लखनऊ के पहलवान सुनील को चित कर मुकाबला जीता।
विज्ञापन


आयोजक मैनुद्दीन चौधरी ने बताया कि पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें