फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फाल्गुन में शिव पूजन से शीघ्र पूर्ण होती हैं मनोकामनाएं

Mon, 02 Feb 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
आईटीआई रोड ​स्थित एक अस्पताल परिसर में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु। - संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। यदि कोई व्यक्ति भूलवश या धोखे से भी शिवलिंग का दर्शन कर ले तो उसे समस्त देवताओं की पूजा के समान पुण्य प्राप्त होता है, क्योंकि भगवान शिव करुणा के सागर हैं और सच्चे मन से की गई पुकार पर तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं। ये बातें सोमवार को आईटीआई रोड स्थित आरएन पांडेय हॉस्पिटल परिसर में आयोजित शिव महापुराण कथा में वृंदावन से आए कौशिक जी महाराज ने कहीं।
विज्ञापन

कौशिक जी महाराज ने कहा कि भगवान महादेव भोले हैं और भक्तों की पुकार पर शीघ्र कृपा करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से फाल्गुन मास के महत्व पर जोर दिया। इस महीने में शिव पूजन से मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं और भक्तों के कष्ट दूर होते हैं। कार्यक्रम में डॉ. राजेश कुमार पांडेय, प्रतिभा पांडेय, दुर्गेश मिश्र, योगेश शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय, राजकुमार दूबे झोंगे महाराज, शशि मिश्रा, ऋचा पांडेय आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
निकाली गई कलश शोभायात्रा
सोमवार सुबह दुखहरणनाथ मंदिर से कलश शोभायात्रा निकाली गई। सिर पर कलश धारण किए सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर यात्रा में शामिल हुईं। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़े, शहनाई और भजन मंडलियां श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही थीं। यात्रा दुखहरणनाथ मंदिर से गुरुनानक चौराहा, एलबीएस चौराहा होते हुए आईटीआई रोड स्थित कथा स्थल पर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें