फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुकुल विद्यापीठ में हुई कार्यशाला

Mon, 16 Nov 2015 11:13 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के आईटीआई रोड स्थित श्री रघुकुल विद्यापीठ में साइबर क्राइम पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से सुरक्षा के उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। एएसपी ने साइबर क्राइम पर प्रकाश डालते हुए उससे जुडे़ सुरक्षा के उपाय के बारे में बताया।
विज्ञापन


महाविद्यालय के निदेशक महेन्द्र सिंह ने कार्यशाला की रूप रेखा पर प्रकाश डालते हुए उसे सभी के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

डॉ. अवनीश कुमार सिंह एवं डॉ. शंभू शरण ने प्रोजेक्टर के माध्यम से साइबर क्राइम से खुद को कैसे सुरक्षित रखने के जानकारी दी।

कार्यशाला को नंदनी नगर के डॉ. राजेश कुमार सिंह, वीर विक्रम शर्मा, व देवेंद्र सिंह, प्राचार्य नवनीत कुंवर श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें