फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा में बनेगा वर्किंग वीमेन हॉस्टल, मिलेगी सहूलियत

Wed, 11 Feb 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बजट में मंडल मुख्यालय में वर्किंग वीमेन हॉस्टल बनाने का निर्णय लिया गया है। यहां पर नौकरीपेशा महिलाओं के लिए सुरक्षित आवास, भोजन, क्रेच, कॉमन रूम, सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार मंडल मुख्यालयों पर बनने वाले हॉस्टल की क्षमता अधिक होगी, जबकि अन्य जिलों में जरूरत के अनुसार भवन तैयार किए जाएंगे। योजना का उद्देश्य निजी और सरकारी क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना है, जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपनी सेवाएं दे सकें।
इससे न केवल खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि महिला रोजगार दर में भी वृद्धि होगी। निर्माण कार्यों के लिए शीघ्र ही बजट आवंटन और भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के नेता दिलीप शुक्ल का कहना है कि यह एक बेहतर प्रयास है। इससे कामकाजी महिलाओं को काफी सहूलियत मिलेगी। शिक्षिका डॉ. शालिनी शुक्ला का कहना है कि बजट में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास का निर्णय काफी सराहनीय है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें