फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार से परेशान हुए मरीज व तीमारदार

Mon, 13 Jul 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को संयुक्त राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। इससे मरीजों व तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रांतीय नेताओं की सचिव स्तर पर हुई वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन



संयुक्त राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रहे आंदोलन के क्रम में सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने जिलाध्यक्ष सालिकराम तिवारी के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। जिला अस्पताल गेट के सामने स्वास्थ्य कर्मियों ने मांगों को लेकर हंगामेबाजी की और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी एसपी सिंह विसेन ने बताया कि प्रतिदिन दो घंटे तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

उनकी मांगे को फिर भी नहीं माना गया तो अगली रणनीति तय की जाएगी। स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य बहिष्कार से मरीजों व तीमारदारों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग परेशान होकर इधर-उधर भटकते रहे। जिलाध्यक्ष डॉ. सालिक राम त्रिपाठी ने बताया कि प्रांतीय नेताओं के निर्देश पर मरीजों की परेशानी को देखते हुए आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें