फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई का मोर्चा संभाले कर्मियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
Workers who handled the cleanliness were honored - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना से जंग में शहर और गांवों को सैनिटाइज करने की मुहिम हुई तेज। सफाई कर्मियों ने मोर्चा संभाला, शहर के मोहल्लों में जाकर सैनिटाइज कर रहे हैं। कई क्षेत्रों में सफाई कर्मियों का लोगों ने सम्मान भी किया। आम नागरिकों की सहायता के लिए लॉकडाउन में पुलिस व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही सफाई कर्मचारी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। शहरी क्षेत्रों के 100 से अधिक वार्ड और 1054 पंचायतों को सैनिटाइज किया जाना है। इसके लिए अभियान तेज हो गया है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 100 से अधिक सैंपल की जांच हो चुकी है और कोरोना पाजिटिव नहीं मिला है। शहर के मालवीय नगर के सभासद पवन श्रीवास्तव ने कहा कि सफाई कर्मी अपनी मानवता के लिए जाने जाते हैं उन्होंने अनेक बार अपनी मानवता की मिसाल पेश की है। सफाई निरीक्षक काजी हाशिम रसूल ने कहा कि हम सभी नौकरी अपने परिवार के लिए नहीं समाज की सेवा के लिए करते हैं।
इसी क्रम में आज मालवीय नगर निकट गुरुद्वारा के पास पवन श्रीवास्तव सभासद की अध्यक्षता में मालवीय नगर के संभ्रांत लोगों ने सफाई निरीक्षक सफाई नायक व समस्त सफाई कर्मियों का फूलों से स्वागत किया। इसके साथ साथ अन्य समाज सिंधी समाज गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष हरजीत सिंह छाबड़ा, चित्रगुप्त सभा के उपाध्यक्ष आलोक सिन्हा, अश्वनी श्रीवास्तव, शिशिर श्रीवास्तव बंटी, संजय खरे आदि ने भी सफाई नायक नूर मोहम्मद, ड्राइवर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन विजय वर्मा को सम्मानित किया। सफाई कर्मियों पर फूलों की बारिश करके भाजपा नेता सोनी सिंह ने भी सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें