फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 13 Jan 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा-लखनऊ मार्ग पर जहंगिरवा गांव के पास गुरुवार रात चौपहिया वाहन ने एक मजदूर को कुचल डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने जहंगिरवा गांव के पास गोंडा-लखनऊ मार्ग पर सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन


इसकी सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने गांव वालों को समझाकर किसी तरह से जाम खुलवाया, तब जाकर आवागमन बहाल हो सका। उधर, करनैलगंज कोतवाली के सामने दो बाइकों की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

करनैलगंज क्षेत्र के जहंगिरवा गांव का रहने वाला धनीराम (28) रात को मजदूरी करके पैदल अपने घर जा रहा था। वह अपने गांव के समीप पहुंचा था, तभी सामने से आ रहे चौपहिया वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मजदूर की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने भंभुवा चौकी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जहंगिरवा गांव के पास गोंडा-लखनऊ मार्ग जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। एक घंटे तक चले जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जाम की सूचना पर पहुंचे कोतवाल हरी सिंह ने गांव वालों को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए समझा-बुझाकर जाम हटवाया। तब जाकर आवागमन बहाल हो सका। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

दूसरी घटना में करनैलगंज के ही गुरुपुरवा का रहने वाला रामकेवल ओझा देर रात बाइक से अपने घर जा रहा था। वह कोतवाली के सामने पहुुंचा। इसी बीच सामने से आ रहे बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमे रामकेवल घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें