फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मसकनवा, बड़गांव व नानपारा उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि का जल्द शुरू होगा काम

Sun, 19 Oct 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन जोन के मसकनवा, बड़गांव और नानपारा विद्युत उपकेंद्र पर जल्द ही क्षमता वृद्धि का काम शुरू होगा। इससे हजारों उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। गोंडा के छपिया व बलरामपुर के हर्रैया सतघरवा उपकेंद्र का काम पूरा कर लिया गया है। वहीं, दीपावली पर पावर कॉर्पोरेशन की ओर से उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली देने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि दीपोत्सव पर गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा रही है। कहीं से भी आपूर्ति बाधित होने की कोई शिकायत नहीं आई है। छपिया में पांच एमवीए का नया विद्युत उपकेंद्र स्थापित कर आपूर्ति की जा रही है। स्वामी नारायण मंदिर के लिए स्वतंत्र फीडर बनाकर निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा रही है। यहां करीब 20 किलोमीटर दूर मसकनवा उपकेंद्र से आपूर्ति की जा रही थी। उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब नए विद्युत उपकेंद्र से सुचारू रूप से आपूर्ति की जा रही है। इसी तरह से बलरामपुर के हर्रैया सतघरवा विद्युत उपकेंद्र की क्षमता भी पांच से 10 एमवीए कर दी गई है।
देवीपाटन जोन के
मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि मसकनवा, बड़गांव और बहराइच के नानपारा (शहरी) की क्षमता वृद्धि की जाएगी। निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कार्यदायी संस्था को नामित किया गया है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

हजारों उपभोक्ताओं को होगा फायदा
अधिकारियों ने बताया कि मसकनवा विद्युत उपकेंद्र पर लोड अधिक है। इसे कम करने के लिए 70.97 लाख रुपये से 15 एमवीए से बढ़ाकर 20 एमवीए किया जाएगा। इससे करीब 11,500 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इसी तरह से बड़गांव विद्युत उपकेंद्र पर 70.85 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी क्षमता 15 से 20 एमवीए की जाएगी। इससे यहां के 9,500 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही बहराइच के नानपारा (शहरी) विद्युत उपकेंद्र की क्षमता 71.64 लाख रुपये से 25 से 30 एमवीए की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें