फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डॉक्टर के आवास पर कार्यमुक्त आदेश चस्पा कराया

Sat, 31 Aug 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। स्थानांतरण के बावजूद सीएचसी पर जमे एक वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के आवास पर कार्यमुक्त आदेश चस्पा कर दिया गया। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने सीएचसी पर तैनात वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. रामकृष्ण वर्मा का तबादला विगत 18 जून को छपिया सीएचसी के लिए किया था। मगर वह आपातकालीन अवकाश पर चले गए। वापस आने पर कार्यमुक्त प्रमाणपत्र लेने से मना कर दिया। जिसको लेकर सीएचसी अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल ने उनके आवास पर कार्यमुक्त प्रमाणपत्र चस्पा करा दिया। वहीं, डॉ. रामकृष्ण वर्मा ने बताया कि 28 जून को सीएमओ की तरफ से हुए कुछ डॉक्टरों के स्थानांतरण को मौखिक रूप से रोक दिया गया था। लेकिन अधीक्षक ने उनके आवास पर कार्यमुक्त प्रमाणपत्र चस्पा करा दिया। वहीं, सीएचसी अधीक्षक का स्थानांतरण रुकना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। विगत 28 जून को परसपुर सीएचसी अधीक्षक लवकेश शुक्ल का स्थानांतरण हलधरमऊ सीएचसी के लिए बतौर चिकित्साधिकारी किया गया था, लेकिन उन्होंने भी कुर्सी नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें