फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महिला अस्पताल को मिले चार अतिरिक्त सुरक्षागार्ड, दलालों पर लगेगा अंकुश

Thu, 18 Sep 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला महिला अस्पताल में अब दलालों पर अंकुश लग सकेगा। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने महिला अस्पताल की सुरक्षा के लिए चार अतिरिक्त सुरक्षागार्डों की तैनाती की है। इनमें दो महिला व दो पुरुष गार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में आने वाली कई गर्भवती महिलाओं को दलालों की ओर से सरकारी अस्पताल की असुविधाओं का डर दिखाकर निजी अस्पताल ले जाया जाता है। इसके लिए दलालों को कमीशन मिलता है। कई बार दलालों की शिकायत भी हो चुकी है, लेकिन सुरक्षा गार्डों की कमी का हवाला देते हुए हाथ खड़े कर दिए जाते थे। बीते दिनों अस्पताल में आईं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. बबिता सिंह चौहान ने बिना कारण अस्पताल में घूमने वालों पर रोक लगाने का निर्देश दिया था, लेकिन दलालों की सक्रियता कम नहीं हुई।
बीते 15 सितंबर को अमर उजाला में ''''अस्पताल में दलालों की जरा भी कम नहीं हुई सक्रियता'''' शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने सुरक्षागार्ड सपना चौधरी, सीमा देवी, विवेक कुमार व श्रीप्रकाश की तैनाती महिला अस्पताल में करने का निर्देश दिया। सीएमएस डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड मिलने से बिना कारण अस्पताल आने वाले लोगों पर निगरानी करना आसान हो जाएगा। अब मरीज के साथ सिर्फ एक तीमारदार को ही प्रवेश दिया जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं को मरीज के साथ ड्रेसकोड व आईडी कार्ड होने पर ही अस्पताल में प्रवेश दिया जाएगा। ओपीडी व इमरजेंसी के पास घूमने वाले दलालों पर अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें