फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शिक्षा के साथ ही आर्थिक रूप से मजबूत हों महिलाएं

Thu, 30 Oct 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
टाउनहाल में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी के साथ प्रतिभागी। स्रोत: सोशल मीडिया 
विज्ञापन
गोंडा। जायसवाल समाज के कुल देवता सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव बुधवार शाम टाउन हॉल में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय संयोजक अटल कुमार गुप्ता, अशोक जायसवाल, कपिल, हरिराम, अनीता व विजय जायसवाल दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाएं शिक्षा में आगे बढ़ें और आर्थिक रूप से खुद को मजबूत करें। हाईस्कूल की मेधावी कोमल जायसवाल, गरिमा, सक्षम, रणवीर व अन्या और इंटरमीडिएट के प्रत्यूष, मनीषा, सुधांशु, कीर्ति, आकांक्षा जायसवाल, जेईई मेंस के रोहन जायसवाल तथा यूजीसी नेट में सफल पारूल जायसवाल को सम्मानित किया गया। गणेश वंदना, स्वागत गीत, नृत्य, गायन व भाषण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों प्रज्ञा जायसवाल, प्रियांशी, शगुन, खुशी, परी, दिव्यांशी, साक्षी, मानसी, सोनम, नेहा, अर्चना, अमन व श्रद्धा जायसवाल को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पवन, अनूप, राजेश, आलोक, रवि जायसवाल, अजीत गुप्ता, संतोष जायसवाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें