फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को मारकर फंदे से लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। दहेज में अंगूठी की मांग को लेकर विवाहिता को मारपीट कर छत के कुंडे से लटका दिया गया। मामले में पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

ग्राम मिश्रौलिया कानूनगो के परसिया मजरा निवासी बदलू ने बताया कि उसने अपनी बेटी सुमित्रा की शादी चार साल पहले ग्राम सिसई बहलोलपुर के राजेश के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले अंगूठे की मांग कर रहे थे। उनकी माली हालत ऐसी नहीं थी कि वह तत्काल उन्हें अंगूठी उपलब्ध करा पाते। इस वजह से आए दिन उनकी बेटी को मार पीट रहे थे। गुरुवार को भी उनकी बेटी सुमित्रा से मारपीट की थी।
सुबह पड़ोस के लोगों ने फोन करके बताया कि तुम्हारी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बदलू ने शुक्रवार को दहेज के खातिर बेटी सुमित्रा को मारपीट कर फांसी पर लटका दिए जाने की तहरीर पुलिस को दी है। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष संजय तोमर व नायब तहसीलदार शिव दयाल तिवारी ने पड़ताल की है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि पति राजेश, ससुर ढोढ़े व सास के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें