फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फंदे से लटककर विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। गौहानी की रहने वाली विवाहिता का शव उसके घर के एक कमरे में छत के हुक से साड़ी के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना तरबगंज गांव गौहानी गांव की रहने वाली मनीषा (28) पत्नी रामजी का शव शुक्रवार सुबह उसके घर के एक कमरे में छत के हुक से साड़ी के सहारे लटकता मिला। परिवार के लोग सोकर उठे तो उन्हें जानकारी हुई। तरबगंज थाना क्षेत्र के ही ग्रामसभा असरथा निवासी राजकिशोर मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मनीषा की शादी तकरीबन छह साल पहले गौहानी में रामजी ओझा से की थी। उसके तीन साल की एक बेटी भी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें