गोंडा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से सर्किट हाउस में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की जनसुनवाई करेंगी। इसमें महिलाओं से संबंधित विभिन्न मामलों की सुनवाई कर निस्तारण किया जाएगा। जनसुनवाई के बाद वह महिला बंदीगृह, बालिका एवं महिला गृहों और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी करेंगी।