फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महिलाएं खरीद रहीं चूड़ी संग कंगना, उपहार ले रहे सजना

Tue, 07 Oct 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा नगर ​स्थित पॉर्लर में करवाचौथ के लिए सजती-संवरतीं महिलाएं। - संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। करवाचौथ 10 अक्तूबर को है। ऐसे में ब्यूटी पार्लर, कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन व सराफा दुकानों पर इन दिनों ग्राहकों की भीड़ है। चूड़ी बाजार में भी रौनक है। महिलाएं साड़ी व लहंगे की मैचिंग की चूड़ियां पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

करवाचौथ पर पंजाब व जयपुर की जरकन व गोल्डन की चूड़ियां सुहागिनों की कलाइयों पर खनकेंगी। महिलाएं कपड़ों के साथ शृंगार सामग्री की खरीदारी कर रही हैं तो पति भी उनके लिए सोने-चांदी के आभूषण, साड़ी व अन्य उपहार खरीद रहे हैं। बाजार में त्योहार का रंग दिखाई देने लगा है। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिख रही है। 10 अक्तूबर को धूमधाम से करवाचौथ मनाया जाएगा।
करवाचौथ पर सुहागिन महिलाएं सोलह शृंगार कर चांद का दीदार करेंगी। नई-नवेली दुल्हनों को पंजाबी चूड़ा लुभा रहा है। बाजारों में रौनक बढ़ने से व्यापारी भी खुश नजर आ रहे हैं। चूड़ियों की दुकानों पर देर रात तक महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है।
विज्ञापन

चूड़ी दुकानदार श्रीनिवास ने बताया कि लाख व ब्रास की चूड़ियां खूब बिक रही हैं। इसके अलावा जयपुर, फीरोजाबाद, कोलकाता से विभिन्न प्रकार की सुंदर व आकर्षक चूड़ियां मंगाई गई हैं। नई नवेली दुल्हनों को पंजाबी चूड़ा व बटरफ्लाई कंगन पसंद आ रहे हैं। कंगन 150 से लेकर 750 रुपये तक बिक रहे हैं। चूड़ा 200 से 400 रुपये तक बिक रहा है। लटकन वाली चूड़ियां 200 से 500 रुपये तक बिक रही हैं।





ऑनलाइन पसंद कर रहीं डिजाइन

करवाचौथ में बेहतर लुक के लिए महिलाएं उत्साहित हैं। कुछ महिलाएं इंटरनेट पर चूड़ी और कंगन की डिजाइन पसंद करती हैं। मोबाइल पर स्क्रीन शाॅट लेकर चूड़ी की दुकानों पर पहुंचती हैं। दुकानदारों से उसी डिजाइन में चूड़ियों की मांग करती हैं। चूड़ियों की ऑनलाइन खरीदारी भी महिलाएं कर रही हैं।
ब्यूटी पार्लरों में चल रहा विशेष पैकेज
करवाचौथ में ब्यूटी पार्लर संचालकों ने विशेष पैकेज शुरू किया है। पार्लर संचालक रीना सिंह के मुताबिक करवाचौथ पर ऑफर चल रहा है। पपाया क्लीनअप और थ्रेडिंग के लिए 499 रुपये, लोटस क्लीनअप, हैंड वॉक्स और थ्रेडिंग के लिए 599 रुपये का पैकेज है। इसके साथ ही 899 रुपये और 1449 रुपये में फेशियल, हैंड वॉक्स, ग्लो शाइन शीट मास्क की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें