फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महिलाओं व बच्चों को मिलेगी पोषण की सौगात

विज्ञापन
गोंडा में नगर पालिका मैरिजहाल नवाबगंज में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अ​भियान का शुभारंभ करते केंद
विज्ञापन
गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर बुधवार को सेवा पखवाड़ा के पहले दिन नगर पालिका मैरिज हॉल में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया। इसी के साथ आठवें राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा की शुरुआत भी की गई।
विज्ञापन

सीएचसी नवाबगंज में कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का सजीव प्रसारण दिखाया गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान बुधवार से दो अक्तूबर तक आयोजित होगा। पोषण माह 16 नवंबर तक चलेगा। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने अभियान के बारे में जानकारी दी। मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, रमाशंकर मिश्र आदि मौजूद रहीं।
काजीदेवर सीएचसी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वीना राय ने अधीक्षक डॉ. पूजा जायसवाल के साथ टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया। छपिया सीएचसी पर गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाकर क्षय रोगियों को पोषण पोटली बांटी गई। करनैलगंज के अमृतपुरी बाबा स्थान पर विधायक अजय सिंह ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए पौधरोपण किया। तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय की अगुवाई में तरबगंज बाजार सहित कई धार्मिक स्थलों की सफाई की गई तथा पौधरोपण किया गया। कटरा बाजार विधायक बावन सिंह ने सीएचसी पर पोषण पोटली बांटी। विनय कुमार द्विवेदी ने इटियाथोक में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें