मनकापुर। भिटौरा में झामपुरवा के पास बृहस्पतिवार सुबह रेल ट्रैक के किनारे करीब 45 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव मिला है। महिला ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी, लेकिन चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। (संवाद)