फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरकारी जमीन पर बनी चार दुकानें ध्वस्त

Thu, 30 Jul 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
अवैध निर्माण को हटवाने पहुंचे एसडीएम सदर व पुलिस और ढहाई गई दुकानों का मलबा। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। सदर तहसील क्षेत्र के सरायजरगर खोरहंसा में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।
विज्ञापन

कन्या पाठशाला एवं पुरानी परती के नाम दर्ज करीब ढाई बीघा सरकारी भूमि पर बनी चार अवैध दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। एसडीएम सदर जितेंद्र गौतम के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन ने पहले कब्जाधारकों को हटने के लिए कहा, इसके बाद जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण गिरा दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने बताया कि सरकारी अभिलेखों में दर्ज भूमि पर कामरान, अरमान, हफीज और इरशाद सहित चार लोगों ने अवैध रूप से दुकानें बना रखी थीं। इन्हें हटाकर भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया गया है।

अवैध निर्माण को हटवाने पहुंचे एसडीएम सदर व पुलिस और ढहाई गई दुकानों का मलबा। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें