फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तालाब में उतराता मिला महिला का शव

Sun, 11 Aug 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के रामापुर भैंसा गांव के पास स्थित तालाब में रविवार दोपहर एक महिला का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतका की पहचान का प्रयास शुरू किया है।
विज्ञापन

रामापुर भैंसा गांव के पास रविवार को चरवाहों ने तालाब में शव उतराता देख ग्रामीणों को जानकारी दी। कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई। गांव के चौकीदार आशाराम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तालाब से शव निकलवाया तो वह 42 वर्षीय महिला का था। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतका की शिनाख्त कराने की कोशिश की। मगर सफलता नहीं मिली। निरीक्षक अपराध राधेश्याम यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें